आधुनिक युग में कंप्यूटर एक ऐसा साधन बन चुका है इसका इस्तेमाल आज हर कोई कह रहा है. आज घर घर में लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंप्यूटर विज्ञान की एक ऐसी देन है जो हमेशा से लोगों का कल्याण करते आए हैं और आगे भी कर रही हैं.
कंप्यूटर के कारण हर दिन आज नए नए आविष्कार हो रहे हैं और दुनिया तरक्की की ओर बढ़ रही है. इसलिए आज हर किसी को कंप्यूटर के विषय में जानकारी होना जरूरी है.”कंप्यूटर पर निबंध” शिक्षकों का सबसे पसंदीदा टॉपिक है. इसीलिए इस टॉपिक पर बार बार परीक्षा में निबंध दिए जाते हैं.
छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चे तक सभी इस टॉपिक पर लिखते हैं. तो आप समझ ही सकते हैं कि यह टॉपिक कितना ज्यादा जरूरी है. आज के हमारे इस लेख में हम “कंप्यूटर का निबंध हिंदी में” विषय पर पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
कंप्यूटर पर हिंदी निबंध - hindi essay on computer
प्रस्तावना
कंप्यूटर का आविष्कार हो जाने के बाद लोगों के जीवन में इतना बदलाव आया है कि आज बिना कंप्यूटर के लोग अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. कंप्यूटर का उपयोग करके बड़े से बड़ा काम चुटकी में किया जा सकता है. अमेरिका जापान जैसे टेक्नोलॉजी में विकसित देशों के विकसित होने के पीछे का बहुत बड़ा कारण कंप्यूटर ही हैं।
अगर कंप्यूटर ना होता तो गूगल फेसबुक जैसी कंपनियां कभी बनती ही नहीं. कंप्यूटर का ही कमाल है कि आज टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा विकसित हो चुकी हैं कि लोग अब मंगल ग्रह में अपनी बस्ती में जाने के बारे में सोच रहे हैं।
कंप्यूटर का अर्थ
कंप्यूटर शब्द का हिंदी अर्थ गणना करना होता है. यह शब्द लैटिन भाषा के compute के शब्द से लिया गया हैं. कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था और उस समय कंप्यूटर बड़ी और जटिल समस्याओं का समाधान करने के लिए बनाया गया था. इसीलिए कंप्यूटर का नाम compute शब्द से लेकर कंप्यूटर रखा गया था।
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए डाटा और सूचनाओं को ग्रहण करने के बाद उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार उसे प्रोसेस करता है और प्रोसेस होने के बाद रिजल्ट को यूजर तक पहुंचता हैं. यह एक ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल करके बड़े से बड़ा काम कम समय में किया जा सकता है।
कंप्यूटर का उपयोग
कंप्यूटर का उपयोग अलग-अलग लोग अलग-अलग कार्यों में करते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल बच्चों को कंप्यूटर सिखाने और नए-नए चीजों के बारे में बच्चों को बताने के लिए किया जाता है. वहीं विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग नई-नई खोज करने के लिए किया जाता है.
घरों में कंप्यूटर का उपयोग टिकट बुकिंग करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, प्रोजेक्ट आदि बनाने के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तो कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा ही रहा है. साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में और दूसरे कार्य स्थलों में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है.
कंप्यूटर का उपयोग बड़े-बड़े और कॉम्प्लिकेटेड डाटा को स्टोर करने के लिए व मैनेज करने के लिए भी किया जाता है. इंटरनेट कंप्यूटर की सबसे बड़ी देन है. जिसका इस्तेमाल आज हर छोटे-बड़े को कार्य करने में किया जाता है।
कंप्यूटर का कार्य
कंप्यूटर का मुख्य कार्य यूजर द्वारा दिए गए जानकारियों को स्टोर करना है और फिर निर्देशानुसार डाटा को प्रोसेस करके उसका परिणाम यूजर तक पहुंचाना है. कंप्यूटर का उपयोग जटिल कामों को कम समय में और कम मेहनत में करने के लिए किया जाता है.
यही कारण है कि अधिकतर ऑफिसों में उनके काम कंप्यूटर से ही किए जाते हैं. इसके अलावा कंप्यूटर से चैटिंग की जा सकती है. कंप्यूटर के इस्तेमाल करके नए नए सॉफ्टवेयर बनाए जा सकते हैं।