करेंट अफेयर और कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी 2025: इस लेख के माध्यम से हम आपको अप्रैल 2025 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं है। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स और एग्जाम से रिलेटिव बहुत सारे जानकारी को इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व मे होने वाली घटनाओं ,भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के करंट अफ़ेअर्स से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, इस पोस्ट में आपको सप्ताह से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है |
अगर आप भी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे, इन प्रश्न के जरिये आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते है।
📰 राष्ट्रीय समाचार
-
मुंबई आतंकी हमले का आरोपी भारत लाया गया: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है।
-
एमएस धोनी की कप्तानी में वापसी: एमएस धोनी ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में वापसी की है।
-
राष्ट्रपति मुर्मू की स्लोवाकिया यात्रा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के दौरान रामायण कठपुतली शो देखा।
-
पीएम पोषण योजना में वृद्धि: केंद्र सरकार ने पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री की लागत में 9.5% की वृद्धि की है।
-
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 2024-25 में भारत का निर्यात 820 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा।
-
लोकसभा अध्यक्ष की सराहना: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिंदी और संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए उज्बेक विद्वानों की सराहना की है।
🌍 अंतरराष्ट्रीय समाचार
-
एडीबी ने बांग्लादेश की विकास दर घटाई: एशियाई विकास बैंक ने बांग्लादेश के वित्त वर्ष 2025 के विकास अनुमान को घटाकर 3.9% कर दिया है।
-
यमन के उपराष्ट्रपति का आह्वान: यमन के उपराष्ट्रपति ने हौथी खतरों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान किया है।
📚 महत्वपूर्ण तथ्य और आयोजन
-
-
विश्व होम्योपैथी दिवस: हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।
-
पंचायत उन्नति में गुजरात शीर्ष पर: पंचायत उन्नति के प्रथम संस्करण में गुजरात ने सबसे अधिक फ्रंट रनर पंचायतों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
-
नई पुस्तक 'द इंडिया एज आई सॉ': एस. अम्बुजम्मल की आत्मकथा 'द इंडिया एज आई सॉ' हाल ही में लॉन्च की गई है।
-
भारत का सबसे बड़ा दोहरे-फीड पेट्रोकेमिकल संयंत्र: भारत का सबसे बड़ा दोहरे-फीड पेट्रोकेमिकल संयंत्र ओडिशा में स्थापित किया जाएगा।
-
बिम्सटेक कृषि मंत्रियों का सम्मेलन: बिम्सटेक कृषि मंत्रियों का तीसरा सम्मेलन नेपाल में आयोजित किया गया।
-
वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन: वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (GTS) का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
-
राष्ट्रीय समुद्री वरुण पुरस्कार: राजेश उन्नी को राष्ट्रीय समुद्री वरुण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
-
महावीर स्वामी की जयंती: 10 अप्रैल 2025 को 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की 2623वीं जयंती मनाई गई।
एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल: एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल लद्दाख में मनाया जाता है।
-
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में आयोजित किए जाएंगे।
-
COP 30 का आयोजन: COP 30 का आयोजन ब्राजील में किया जाएगा, जिसमें वैश्विक जलवायु परिषद के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।
-
लंदन में पहली भारतीय फिल्म: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में स्थापित होने वाली पहली भारतीय फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' होगी।
विलो बैट को GI टैग: जम्मू कश्मीर के विलो बैट को GI टैग दिया गया है !
आशा करते हैं मेरे प्रिय पाठकों आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और प्रतिदिन ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट www.prinshitech.com को विजिट जरूर करे ।
यदि आप अपने कंपनी, शॉप, इंद्रस्ट्रिज,प्राइवेट लिमिटेड,ब्लॉग, मोबाइल शॉप या किसी भी प्रकार का वेबसाइट बनवाना चाहते है तो आप हमे सीधे कांटेक्ट कर सकते है, हमारी कंपनी सभी प्रकार का वेबसाइट बनाती है।