आज का करेंट अफेयर 11 अक्टूबर 2024: इस लेख के मध्यम से आपको 11 अक्टूबर 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं है। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व मे होने वाली सभी खेल, आयोजन , जनरल नालेज, भौगोलिक,आर्थिक,राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते है।
Aaj Ka Current Affairs 11 October 2024 **
यहाँ प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 अक्टूबर के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के बारे में जान सकते है. करेंट अफेयर्स की जानकारी से हमे न केवल अपने समाज की बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओ में भी करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरुर पूछे जाते है-
* हर वर्ष 11 अक्टूबर को दुनियाभर मे अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
* TATA ट्रस्ट के नए अध्यक्ष के रूप मे नोएल टाटा को नियुक्त किया गया।
* बिहार के कैमूर जिले मे स्थापित किया जाएगा , राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व ।
* बिहार राज्य पोस्टल सर्कल ने रतन टाटा के सम्मान मे विशेष कवर जारी किया है।
* आगामी IIAS-DARPG इंडिया कोन्फ्रेंस 2025 का आयोजन नई दिल्ली मे किया जाएगा।
* आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन उत्तराखंड मे आयोजित किए जाएंगे।
* उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने है।
* महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से सन्यास लेने की घोषणा की है। बता दे की राफेल नडाल के नाम फ्रैंच ओपन के रिकार्ड 14 सिंगल्स खिताब है।
* शिक्षा मंत्रालय ने 10 अक्टूबर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत युवा संगम के पांचवे चरण के लिए पंजीयन पोर्टल शुरू किया है।
* भारतीय महिला टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 मे कांस्य पदक जीता है।
* दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य मे नोबेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
* हाल ही मे भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अपना 7 वां स्थापना दिवस मनाया है।
आशा करते हैं मेरे प्रिय पाठकों आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और प्रतिदिन ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट www.prinshitech.in को विजिट जरूर करे ।